
भोपाल। बीएचईएल भोपाल में शनिवार को सद्भावना चौराहे से अवधपुरी चौराहे तक सड़क किनारे लगाए गए अवैध हाथ ठेलों और अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह एवं अपर महाप्रबंधक (टाउनशिप–टीसीएल) प्रशांत पाठक के मार्गदर्शन में तथा संपदा अधिकारी रमेश चंद्रा के निर्देशानुसार की गई।
अभियान का समन्वय नगर प्रशासन विभाग द्वारा किया गया। इस दौरान उप महाप्रबंधक (टीएडी) वी. के. प्रधान, बेदखली अधिकारी अभिनव शर्मा, संपदा निरीक्षक एवं बीएचईएल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी प्रीतिश गर्ग, मध्य प्रदेश पुलिस बल, बीएचईएल के बेदखली अमले और सुरक्षा दस्ते की मौजूदगी में यह कार्रवाई सुचारू रूप से संपन्न हुई, जिसका उद्देश्य टाउनशिप क्षेत्र में व्यवस्था और जनसुविधा बनाए रखना है।
