शातिर बदमाश राजा उर्फ कचोरी को किया जिलाबदर

इंदौर. लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए गए एक शातिर बदमाश के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए उसे शहर और आसपास के जिलों की सीमाओं से बाहर कर दिया है. यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है.

परदेशीपुरा थाना प्रभारी आरके कानवा ने बताय कि राजा उर्फ कचोरी, पिता देवप्रकाश श्रीवास, उम्र 31 वर्ष, निवासी नंदा नगर को छह माह की अवधि के लिए जिला इंदौर नगरीय एवं देहात तथा उससे लगे सीमावर्ती जिलों की सीमाओं से प्रतिबंधित किया है.

Next Post

मां ने सियार के जबड़े से छुड़ा कर 3 माह के मासूम की बचाई जान

Sat Dec 13 , 2025
पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के गुनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत घाट सिमरिया गांव में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक जंगली सियार ने घर में सो रहे तीन माह के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे की मां की बहादुरी और सूझबूझ […]

You May Like