
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इंदौर में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच हो रहे क्रिकेट मैच को देखने की इच्छा रखने वाले दिव्यांग युवक अभिषेक की मदद की। अभिषेक द्वारा टिकट की मांग से जुड़ा वीडियो मुख्यमंत्री ने देर रात देखा, जिसके तुरंत बाद उन्होंने अभिषेक के लिए मैच की टिकट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही स्टेडियम में दिव्यांग अभिषेक के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी कराई गईं, ताकि वह बिना किसी असुविधा के मैच का आनंद ले सके। मुख्यमंत्री की पहल से अभिषेक का सपना साकार हुआ और वह इस समय स्टेडियम में मौजूद रहकर रोमांचक मुकाबले का आनंद ले रहा है।
