स्कूली विद्यार्थियों ने निकाला पथ संचलन

बनखेड़ी। नगर में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शालेय विद्यार्थियों का पथ संचलन आयोजित किया गया।

संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत बनखेड़ी नगर में शालेय विद्यार्थियों द्वारा अनुशासन, देशभक्ति और संस्कृति का संदेश देते हुए भव्य पथ संचलन निकाला गया। यह संचलन सरस्वती शिशु वाटिका से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होता हुआ नगर परिषद शिशु वाटिका परिसर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मनीष सहारिया (विभाग घोष प्रमुख) द्वारा विद्यार्थियों को संघ के आदर्शों, अनुशासन तथा राष्ट्रवादी संस्कारों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखन लाल महलगवैया, खंड संघ चालक, तथा सुनील भार्गव, नगर कार्यवाह नरेंद्र , सुनील रघुवंशी, धर्मेंद्र नागवंशी , ध्रुव उरहा, हेमराज सराठे , सिट्टू यादव , अजय नागवंशी मोहन कुशवाहा, सूरज सोनी सहितं नगर के वरिष्ठ नागरिक, एवं बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

 

Next Post

भदौरिया स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिले पुरस्कार

Tue Nov 18 , 2025
इटारसी। स्व अशोक जायसवाल एवं स्व भूपाल सिंह भदोरिया की स्मृति मे एक दिवसीय अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट,रेलवे खेल मैदान 12 बंगला इटारसी पर कराया गया । टूर्नामेंट का सेमी फाइनल मैच, पी०एफ०सी होशंगाबाद और आर० बी०एफ०सी के मध्य खेला गया, पेनाल्टी मे आर०बी एफ०सी ने पी०फ०सी होशंगाबाद को हराकर फाइनल […]

You May Like