स्वच्छता के बाद अब ट्रैफिक में नंबर वन बनेगा इंदौर: महापौर ने बाइक राइड से दिया संदेश

इंदौर:स्वच्छता में देश का ‘महा गुरु’ बन चुके इंदौर ने अब ट्रैफिक सुधार में भी देशभर में मिसाल बनने की ठानी है। इस मुहिम को नई रफ्तार दी गई रविवार को, जब इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में “ट्रैफिक मित्र अभियान” के तहत एक प्रेरणादायक बाइक राइड का आयोजन किया गया।विजय नगर से राजीव गांधी सर्कल और फिर वापसी तक की इस जागरूकता राइड में सैकड़ों बाइकर्स ने उत्साह से हिस्सा लिया।

खास बात यह रही कि इस अभियान में आम जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी सक्रिय भागीदार बने। महापौर पुष्यमित्र भार्गव स्वयं बाइक पर सवार हुए और उनके साथ विधायक रमेश मेंदोला भी राइड में शामिल हुए।महापौर ने कहा इंदौर स्वच्छता में सिरमौर है, अब हमें ट्रैफिक प्रबंधन में भी देश के लिए रोल मॉडल बनना है। ट्रैफिक मित्र अभियान इसी दिशा में एक मजबूत कदम है, जिसमें अब तक 1000 से ज़्यादा वॉलंटियर्स शहर को जागरूक कर रहे हैं।”

इस राइड के सूत्रधार रहे ऋषभ बागोरा, जिन्होंने शहर के “नायक राइडर्स” को एकत्र कर इस आयोजन को सफल बनाया। यह बाइक रैली सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि इंदौर के नागरिक संकल्प की घोषणा थी—कि जैसा कमाल हमने स्वच्छता में किया, वैसी ही क्रांति अब ट्रैफिक में भी लाएंगे।

Next Post

बालाघाट में जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ

Sun Jul 27 , 2025
बालाघाट: 5 अगस्त तक चलने वाली जूनियर ब्वायज नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप बीसी राय ट्रॉफी 2025-26 का आयोजन शुरू हुआ। इसका शुभारंभ प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया। उद्घाटन अवसर पर मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में 16 राज्यों […]

You May Like