‘जहाँ कांग्रेस की सोच खत्म होती है, वहाँ से शुरू होता है हमारा काम’, सिलचर में पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा प्रहार, असम को दी 24 हजार करोड़ की सौगात

सिलचर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के सिलचर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। शिलांग-सिलचर कॉरिडोर के भूमि पूजन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के दशकों बाद तक कांग्रेस ने नॉर्थ-ईस्ट को दिल्ली और दिल, दोनों से दूर रखा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला जहाँ बंद होता है, वहाँ से हमारा काम शुरू होता है।” पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को अपने हाल पर छोड़ दिया था, लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार ने इसे भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का मुख्य केंद्र बना दिया है।

बराक घाटी के विकास का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के समय कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण इस क्षेत्र का समुद्र से संपर्क कट गया था। जो घाटी कभी व्यापार और उद्योगों का केंद्र थी, कांग्रेस ने उसकी ताकत छीन ली। पीएम मोदी ने 24,000 करोड़ रुपये की लागत वाले शिलांग-सिलचर कॉरिडोर को पूर्वोत्तर के लिए गेम-चेंजर बताया और कहा कि कांग्रेस तो इस आंकड़े में लगने वाले शून्य भी नहीं गिन पाएगी। यह कॉरिडोर न केवल असम, बल्कि मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा के बीच कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सरकारों के लिए जो बॉर्डर के इलाके ‘अंतिम गांव’ थे, भाजपा के लिए वे ‘देश के पहले गांव’ हैं। उन्होंने कछार जिले से ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ के अगले चरण की शुरुआत का जिक्र करते हुए कहा कि इससे सीमावर्ती क्षेत्रों का कायाकल्प होगा। किसानों के मुद्दे पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि असम से प्रधानमंत्री चुने जाने के बावजूद कांग्रेस ने यहाँ के किसानों को कुछ नहीं दिया, जबकि भाजपा सरकार सीधे खातों में सम्मान निधि भेज रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे हिंसा का रास्ता छोड़ अब अवसरों के खुले आसमान में उड़ान भरें।

Next Post

यूपी में गैस सिलेंडर की किल्लत ने ली बुजुर्ग की जान, लाइन में लगे मुख्तार अंसारी की मौत पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा

Sat Mar 14 , 2026
फर्रुखाबाद | उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत के बीच एक दुखद हादसा सामने आया है। शुक्रवार सुबह कोतवाली क्षेत्र की एक गैस एजेंसी के बाहर घंटों लाइन में खड़े 75 वर्षीय बुजुर्ग मुख्तार अंसारी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है […]

You May Like