मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी

इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की सांई विहार कॉलोनी में बदमाश एक मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए. घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.
फरियादी शुभम शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका मकान आकाश नगर के पास बी 42 सांई विहार कॉलोनी में है. देर रात से सुबह के बीच अज्ञात बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसे और कीमती सामान लेकर फरार हो गए. थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

Next Post

शाहरुख खान ने शेयर किया फिल्म 'किंग' का नया किलर-रोमांटिक पोस्टर, कैप्शन में लिखी बात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Tue Oct 27 , 2026
मुंबई, बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आज 27 अक्टूबर को अभिनेता ने फिल्म से अपना एक और नया और बेहद धांसू पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसने रिलीज से पहले ही […]

You May Like