सतना: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सांसद गणेश सिंह ने सर्किट हाउस में खाद वितरण की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला प्रशासन, कृषि, मार्कफेड अधिकारी व किसान संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सांसद ने कहा कि जिले में लगातार खाद के रैक आ रहे हैं, थोड़ी देरी रैक व समितियों तक पहुंचाने में होती है। किसानों की सुविधा के लिए तहसील स्तर पर भी डबल लॉक केन्द्र बनाए जाएंगे।
जिले में अब तक 25,411 मीट्रिक टन और मैहर में 11,000 मीट्रिक टन खाद वितरित की गई है। बारिश अच्छी होने से धान की बोनी 20 प्रतिशत बढ़ी, जिससे मांग भी बढ़ी। सांसद ने 8 तहसीलों में निगरानी समितियां बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी किसानों को उनकी श्रेणी की परवाह किए बिना खाद मिलेगी और वितरण में पारदर्शिता रहेगी। जिले की समितियों में प्रतिदिन स्टॉक सार्वजनिक कर किसानों को सुविधा दी जा रही है।
