पीतांबरा मंदिर परिसर में अव्यवस्था पर कलेक्टर-एसपी नाराज

दतिया: हर शनिवार भारी भीड़ का केंद्र बनने वाले मां पीतांबरा मंदिर परिसर की व्यवस्थाएं अब प्रशासन की सख्त निगरानी में आ गई हैं। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े और पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने मंदिर परिसर व आस-पास के क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की नजर मंदिर मार्ग पर फैले अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था पर पड़ी।

दुकानदारों और होटल संचालकों ने सड़क किनारे अवैध रूप से बोर्ड और काउंटर लगाकर न केवल रास्ता घेर रखा था, बल्कि यातायात में भी गंभीर बाधा उत्पन्न कर रहे थे। वहीं, श्रद्धालुओं के लिए तय पार्किंग स्थलों को नज़रअंदाज़ कर वाहन इधर-उधर सड़क किनारे खड़े पाए गए। कलेक्टर वानखड़े ने नगरपालिका के स्वच्छता प्रभारी पर नाराजगी जताते हुए स्पष्ट कहा, मैं भी नगर निगम का काम देख चुका हूं, मुझे मत बताओ… आप लोग छोटे से काम को बड़ा बना देते हो।

कलेक्टर ने साफ शब्दों में कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रशासन ने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में नियमित निगरानी की जाएगी और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई तय है।

Next Post

दतिया में फर्जी रजिस्ट्री से 8 लाख की ठगी, 5 आरोपी नामजद

Sun Jul 6 , 2025
दतिया: रामनगर कॉलोनी निवासी अमित तिवारी के साथ फर्जी दस्तावेजों के जरिए प्लॉट की रजिस्ट्री कर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। यह रजिस्ट्री 1 दिसंबर 2023 को रजिस्ट्री कार्यालय में हुई थी। कोतवाली पुलिस ने संजय मिश्रा, उसकी पत्नी अंजू मिश्रा उर्फ माया चौवे, रीना तिवारी, हरीश चौवे […]

You May Like