इंदरगढ़ में ट्रांसफार्मर बंद, अंधेरे में डूबे गांव, ग्रामीण बेहाल

दतिया: इंदरगढ़ के ग्राम तिगरू में इन दिनों बिजली संकट गंभीर होता जा रहा है। गांव में लगे दोनों ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और रोजमर्रा के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि एक ट्रांसफार्मर मुख्य सड़क किनारे और दूसरा देव महाराज मंदिर के पास स्थित है।

इनमें से एक ट्रांसफार्मर पिछले 15 दिन से बंद है, जबकि दूसरा एक माह से खराब पड़ा है। सोनू केवट, राजू परिहार, मुकेश केवट, अजय केवट, पवन जाटव, बलराम केवट सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से पीने के पानी से लेकर बच्चों की देखभाल तक मुश्किल हो रही है। मोबाइल चार्ज करने, पंखा चलाने और अन्य जरूरी कामों के लिए लोगों को पास के गांवों में जाना पड़ रहा है।

हैंडपंप ही पानी का एकमात्र सहारा हैं, जिन पर लंबी कतारें लग रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग को कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। 181 जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की गई है लेकिन केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए तो वे प्रदर्शन करेंगे।

Next Post

एशियन कुराश चैंपियनशिप में मप्र के कुशाग्र व्यास ने देश के लिए कांस्य पदक जीता

Wed Aug 6 , 2025
सिंगरौली:साउथ कोरिया में 30 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित जूनियर एशियन कुराश चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश इंदौर के कुशाग्र व्यास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कांस्य पदक जीत कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। कुशाग्र व्यास का इंदौर एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश कुराश एसोसिएशन के सचिव […]

You May Like