
उज्जैन। घट्टिया थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम कदवाली में रहने वाले दरबार के महिला की लाश पड़ी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। जिसे बाहर निकल गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद सामने आया कि मृतक महिला मीराबाई पति बापू बंजारा 73 वर्ष है। वह ग्राम कदवाली की ही रहने वाली है। परिजनों ने बताया कि मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी वह घर से निकली थी जिसके चलते उनकी तलाश की जा रही थी इस दौरान घर के पीछे ही कुएं में उनकी लाश पड़ी होना सामने आया।
