हथियारों के साथ वीडियो अपलोड कर धौंस जमाना पड़ गया भारी, पुलिस के चंगुल में फंसा बर्थडे मनाने वाला

इंदौर. सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर धौंस जमाने के चक्कर में एक युवक पुलिस के निशाने पर आ गया. जन्मदिन मनाने के दौरान चाकू से केक काटने का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड करना उसे भारी पड़ गया. युवक ने अपने अकाउंट पर हथियारों के साथ अन्य वीडियो भी डाल रखे थे. पुलिस ने वीडियो सामने आने के बाद उसकी पहचान कर कार्रवाई की है.

मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले भरत चौहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धारदार चाकू के साथ कई वीडियो अपलोड किए थे. इनमें एक वीडियो में वह चाकू से केक काटते हुए नजर आ रहा था. सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले इन वीडियो की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवक की पहचान की और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया. आरोपी के खिलाफ अन्य प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है. मामले में एसीपी, रुबीना मिजवानी ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर धौंस जमाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है. हीरानगर क्षेत्र में सामने आए वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

Next Post

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर पुलिस अलर्ट, धमकी भरे ई-मेल के बाद सुरक्षा सख्त

Sat Nov 14 , 2026
इंदौर. शहर में आज होने वाले एक बड़े आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए चुनौती रहेगी. बायपास स्थित डिलाइट दस्तूर ग्राउंड पर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में 20 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है. आयोजन से पहले मिले धमकी भरे ई-मेल ने पुलिस […]

You May Like