
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ थाना क्षेत्र मे फर्जी उप पुलिस अधीक्षक बनकर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि शिवम चतुर्वेदी, जो स्वयं को जबलपुर में पदस्थ डीएसपी बताता था, ने होमगार्ड में नौकरी लगवाने का प्रलोभन देकर ₹1,00,000 की मांग की। आज बुधवार को शिवम चतुर्वेदी अपने दो साथियों के साथ, जो पुलिस वर्दी में थे, एक बिना नंबर की नई बोलेरो वाहन से ‘चायगढ़ कैफे’, शाहगढ़ पहुंचा। फरियादी को तीनों के फर्जी होने का संदेह होने पर तत्काल थाना शाहगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिनमे
शिवम चतुर्वेदी — फर्जी डीएसपी,राजकुमार ठाकुर — फर्जी आरक्षक, निवासी बरही, जबलपुरसतीश सिंह ठाकुर — फर्जी आरक्षक, निवासी बरही, जबलपुर तीनों आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
