अस्पताल की ओपीडी में दिखाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी 

जबलपुर। बदलते मौसम के कारण बीमारियों का खतरा भी दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण जिला अस्पताल विक्टोरिया में सुबह से ओपीडी में दिखाने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। दिन में कड़ी धूप और रात में गुलाबी ठंडक होने के साथ लोगों के स्वास्थ्य में असर पड़ रहा है। जिसमें सर्दी जुकाम, उल्टी और बुखार के मरीज भी यहां पर पहुंच रहे हैं। जिसको लेकर जिला अस्पताल विक्टोरिया में लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

संक्रमण के कारण बढ़ रहे मरीज

बदलते मौसम के कारण तो यहां पर लोगों को बीमारी हो रही है। लेकिन उसके अलावा किसी एक व्यक्ति को होने वाली बीमारी संक्रमण के कारण दूसरों तक फैल रही है, जिसके कारण भी यहां मरीज बढ़ते जा रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मरीजों की संख्या संक्रमण के कारण बढ़ रही है, जिससे अगर घर में किसी को सर्दी- जुखाम है तो वही सर्दी जुकाम दूसरे व्यक्ति को लग रहा है। जिसके कारण सभी की तबीयत बिगड़ जाती है।लेकिन नॉर्मल दवाई से यह जल्दी ठीक भी हो रही है।

इनका कहना है

वायरल बुखार के चलते मरीजों की संख्या कुछ बढ़ गई है, लेकिन रूटीन चेकअप से मरीज जल्दी स्वस्थ भी हो रहे हैं।

डॉ संजय मिश्रा, सीएमएचओ

Next Post

इंदौर-देवास रोड पर युवक से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

Thu Mar 13 , 2025
इंदौर. क्षिप्रा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर क्षिप्रा थाने के उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह सगर को सूचना मिली थी कि क्षिप्रा ब्रिज, […]

You May Like