भोपाल: विधानसभा में आज शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति की बैठक माननीय सभापति हरिशंकर खटीक के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्य विष्णु खत्री, राम निवास शाह, राजन मंडलोई, गौरव सिंह सहित प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।बैठक की शुरुआत में मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविन्द शर्मा ने सभापति एवं समिति के सदस्यों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने समिति के कार्यों की जानकारी देते हुए लंबित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में अध्यक्ष द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों से सदस्यों को अवगत कराया।
बैठक के दौरान समिति ने पांच विभागों से जुड़े मामलों का साक्ष्य लिया और लंबित आश्वासनों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सभापति ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि आमजन से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान हो सके।
Next Post
राजधानी को सुरक्षित बनाने के लिए कार्यरत है अग्निशमन विभाग : सूद
Wed Apr 15 , 2026
नयी दिल्ली 15 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद ने कहा है कि अग्निशमन विभाग निरंतर अपनी तकनीक और प्रशिक्षण को सुदृढ़ कर राजधानी को सुरक्षित बनाने के लिए कार्यरत है। श्री सूद ने 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक आयोजित “अग्निशमन सेवा सप्ताह” के अवसर पर बुधवार को […]

You May Like
-
4 months ago
घायल की 5 माह बाद मौत, हत्या में बदलेगा मामला..!