ड्रग्स तस्करी की दो कार्रवाई में 64.85 ग्राम एमडी जब्त, 6 गिरफ्तार

इंदौर: लसूड़िया पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 64.85 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी कीमत करीब 3.50 लाख रुपए है, बरामद की है. कार्रवाई में एक बिना नंबर की पल्सर बाइक भी जब्त की गई है.पहली कार्रवाई सुबह महालक्ष्मी नगर में हुई. पुलिस को एक फ्लैट से लड़के-लड़कियों के चिल्लाने की आवाजें सुनाई दी. जांच के दौरान फ्लैट में हर्ष शर्मा उम्र 40 साल, रुपाली रावल उम्र 25 साल और रानी कौशल उम्र 33 साल मिले. तलाशी में उनके पास से 9.17 ग्राम एमडी मिली. पूछताछ में सामने आया कि फ्लैट एयरबीएनबी के जरिए पार्टी के लिए बुक किया था. फ्लैट मालिक की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है. बहरहाल, तीनों को रिमांड पर लेकर एमडी के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

वहीं, रात में निरंजनपुर सब्जी मंडी परिसर से पुलिस ने शहजाद चौधरी उम्र 38 साल और मो. सद्दाम उम्र 34 साल को पकड़ा. शहजाद के पास से 26.96 ग्राम और सद्दाम के पास से 28.72 ग्राम एमडी मिली. दोनों से कुल 55.68 ग्राम एमडी के अलावा बिना नंबर की बजाज पल्सर भी जब्त की गई. पूछताछ में दोनों ने एमडी राजस्थान के झालावाड़ जिले के डग निवासी शेख अनस उम्र 21 साल से खरीदना बताया. इसके बाद साइबर सेल से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने 23 सितंबर को अनस को कोटा से पकड़ लिया. बरामद एमडी की मात्रा व्यावसायिक होने के कारण पुलिस आरोपियों की चल-अचल संपत्ति की जानकारी भी जुटा रही है. लसूड़िया थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से एमडी के स्रोत और उससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ जारी है. रिमांड के दौरान तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.

निकाह के खर्च के लिए ड्रग तस्करी का रास्ता चुना
राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किए गए आरोपी 21 वर्षीय शेख अनस के निकाह की तैयारियां चल रही थीं. चार दिन बाद उसका निकाह इंदौर में होना था, लेकिन इससे पहले ही वह एमडी की तस्करी के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पूछताछ में अनस ने पुलिस को बताया कि निकाह के लिए पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने एमडी की तस्करी शुरू कर दी. अब पुलिस उसके संपर्क और एमडी सप्लाई के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है

Next Post

पुलिस देख भागे तीन युवक, चोरी की बोलेरो पिकअप के साथ पकड़ाए

Fri Sep 25 , 2026
इंदौर: रात में गश्त कर रही हीरानगर पुलिस को देखकर बोलेरो पिकअप से भागने की कोशिश कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया. तलाशी में उनके कब्जे से करीब 6.50 लाख रुपए कीमत की बुलेरो पिकअप बरामद हुई, जो चोरी की निकली. पुलिस अब तीनों से […]

You May Like