न्यू मार्केट-जवाहर चौक रूट पर राहगीरों की मुश्किल बढ़ी, फुटपाथ पर कब्जा और शाम को जाम

भोपाल। न्यू मार्केट से जवाहर चौक तक सड़क पर दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। कई जगह फुटपाथ पर दुकानों का सामान आगे तक फैला होने और सड़क किनारे पार्किंग के कारण पैदल चलने वालों के लिए जगह कम हो जाती है। शाम के समय बाजार में भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने से कई हिस्सों में ट्रैफिक धीमा पड़ जाता है और जाम की स्थिति बनती है।

वहीं रंगमहल से जवाहर चौक तक चल रहे मेट्रो निर्माण के बीच सड़क पर उपलब्ध जगह और ट्रैफिक का दबाव भी चुनौती बढ़ा रहा है। आम लोगों का कहना है कि पीक टाइम में फुटपाथ पर चलने की जगह नहीं बचती और उन्हें वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। ऐसे में फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कर पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित रास्ता सुनिश्चित करना जरूरी है।

Next Post

स्कूलो के नवीनीकरण से छात्रों को सुरक्षित,शैक्षणिक वातावरण मिलेंगा: कलेक्टर वशिष्ठ

Tue Sep 8 , 2026
पांढुरना, जिले के गावों के शासकीय स्कूलो की जीर्णशीर्ण स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर के अथक प्रयासों के चलते जनसहभागिता एवं सीएसआर के माध्यम से अतः जिले के शासकीय स्कूलों के कायाकल्प का अभियान चलाया जा रहा है,अब तक जिले के 72 चिन्हित स्कूलो का जीर्णोद्धार किया गया । […]

You May Like