स्कूलो के नवीनीकरण से छात्रों को सुरक्षित,शैक्षणिक वातावरण मिलेंगा: कलेक्टर वशिष्ठ

पांढुरना, जिले के गावों के शासकीय स्कूलो की जीर्णशीर्ण स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर के अथक प्रयासों के चलते जनसहभागिता एवं सीएसआर के माध्यम से अतः जिले के शासकीय स्कूलों के कायाकल्प का अभियान चलाया जा रहा है,अब तक जिले के 72 चिन्हित स्कूलो का जीर्णोद्धार किया गया ।

इसी क्रम में मंगलवार को पांढुरना नगरीय सीमा से लगे ग्राम भंदारगोदी की शासकीय माध्यमिक शाला में आरबी सेवा फाउंडेशन द्वारा करीब साढ़े 4 लाख रुपये की लागत से कराए गए नवीनीकरण कार्यों का कलेक्टर श्री वशिष्ठ के हस्ते लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित 

इस लोकार्पण कार्यक्रम में आरबी सेवा फाउंडेशन के फाउंडर विजय आहूजा, श्री गुप्ता, सुश्री श्रुति मंडलोई, श्री मयूरेश, जनपद पंचायत सीईओ विनय प्रकाश ठाकुर, सरपंच रविन्द्र वाडिवाँ सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य एवं पारंपरिक गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अतिथियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

अपने लक्ष्य के लिए सतत प्रयास करें छात्र-श्री वशिष्ठ

इस अवसर पर कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने कहा कि जिले में जनसहभागिता के माध्यम से चिन्हित शासकीय स्कूलों के कायाकल्प का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भंदारगोदी और सिराठा स्कूलों में नवीनीकरण कार्य से विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल के कार्य का अवसर एक आत्मिक, सुखद अनुभव-श्री आहूजा

आरबी सेवा फाउंडेशन के फाउंडर विजय आहूजा ने कहा कि कलेक्टर श्री वशिष्ठ की प्रेरणा से स्कूल के नवीनीकरण कार्य में सहयोग करने का अवसर मिलना उनके लिए आत्मिक शांति और सुखद अनुभव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्कूल के शिक्षको ने माना आभार

इस दौरान सरपंच श्री रविन्द्र वाडिवाँ एवं प्रधान पाठक श्री वानखेड़े ने स्कूल के नवीनीकरण कार्य के लिए कलेक्टर श्री वशिष्ठ एवं आरबी सेवा फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने किया स्कूल का निरीक्षण 

लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल एवं शौचालय का अवलोकन कर इन्हें व्यवस्थित एवं स्वच्छ रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्कूल परिसर में विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Next Post

मंत्री पटेल ने कार्यकर्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, विभागों को भेजे प्रकरण

Tue Sep 8 , 2026
भोपाल। कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जबकि विभागीय स्तर पर कार्रवाई जरूरी प्रकरणों […]

You May Like