राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर केन्द्रीय जेल ग्वालियर से रिहा किया बंदी

ग्वालियर। भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश की जेलों से आज 32 कैदियों को समय पूर्व रिहा किया गया। केन्द्रीय जेल ग्वालियर से भी एक बंदी रिहा किया गया है।

जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल ग्वालियर के अनुसार राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर आजीवन कारावास के 32 बंदियों को मध्यप्रदेश की जेलों से समय पूर्व रिहाई दी गई है जिसमें 9 आदिवासी बंदी शामिल हैं। भगवान बिरसा मुण्डा की 150वी जन्म शताब्दी के अवसर पर मध्यप्रदेश में लिए गए निर्णय से अब प्रतिवर्ष आजीवन कारावास के बंदियो को रिहाई की शुरूआत की गई है। इसी के तहत जनजातीय गौरव दिवस पर ग्वालियर केन्द्रीय जेल से भी एक बंदी को रिहा किया गया है।

Next Post

पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे दंदरौआ धाम

Sat Nov 15 , 2025
ग्वालियर। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भिण्ड जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम पहुंचकर डॉ हनुमान जी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया भी थे। मंदिर के पुजारियों ने […]

You May Like