
ग्वालियर। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भिण्ड जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम पहुंचकर डॉ हनुमान जी के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया भी थे। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई और प्रभारी मंत्री पटेल ने प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और नागरिकों की सुख-समृद्धि की कामना की।
प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज एवं आचार्य श्री अवधेशानन्द गिरि महाराज से भेंट कर प्रदेशवासियों के आर्थिक व सामाजिक विकास और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया।
