एसडीएम सौरभ गंधर्व ने दो तहसीलदार, दो राजस्व निरीक्षक सहित दर्जनों पटवारियों को थमाया नोटिस,मांगा जवाब

दमोह। राजस्व कार्यों में सीएम हेल्पलाइन में (प्रगति न मिलने पर) लापरवाही बरतने पर दमोह एसडीएम सौरभ गंधर्व ने कड़ा रुख अपनाया है. कलेक्टर के समय-सीमा में निराकरण के निर्देशों के बाद भी सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें लंबित रखने पर दमयंती नगर और हिंडोरिया क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है.राजस्व बैठक में कलेक्टर दमोह प्रताप नारायण यादव ने सभी तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए थे. सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाने के लिए भी बैठक में सख्ती बरती गई थी।बावजूद इसके लापरवाही बरतते हुए काम समय पर न करने पर एसडीएम सौरभ गंधर्व ने कार्रवाई की। उन्होंने दमयंती नगर तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक दमयंती नगर सहित 8 पटवारियों को नोटिस जारी कर संतोषजनक कार्य न करने पर जवाब मांगा है.

इसी तरह नायब तहसीलदार हिंडोरिया, राजस्व निरीक्षक हिंडोरिया सहित 9 पटवारियों को भी नोटिस थमाया गया है. नोटिस में पूछा गया है कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण समय पर क्यों नहीं हुआ और इसके क्या कारण रहे हैं.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण न करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर आगे भी सख्त कार्रवाई होगी.

Next Post

ट्रैक्शन उपकरण उत्पादन में बीएचईएल ने हासिल की नई उपलब्धि

Thu Jun 18 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान ट्रैक्शन अल्टरनेटर और ट्रैक्शन मोटरों के लिए महत्वपूर्ण पंचिंग कंपोनेंट्स का समयबद्ध निर्माण एवं सुपुर्दगी कर एक महत्वपूर्ण विनिर्माण उपलब्धि हासिल की है। फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस शॉप में आयोजित एक सादे समारोह में बीएचईएल […]

You May Like