

जयपुर। ईएक्सपी एक्सचेंज द्वारा आयोजित रेट्रोवाइल्स 2026 ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत लग्जरी वेडिंग की वैश्विक दुनिया में तेज़ी से अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। ईएक्सपी एक्सचेंज की कनिका मेहता द्वारा क्यूरेट किए गए इस प्रतिष्ठित कॉन्क्लेव के पाँचवें संस्करण में भारत और विदेशों से 450 से अधिक हाई-एंड डेलीगेट्स, थॉट लीडर्स और प्रमुख स्टेकहोल्डर्स ने भाग लिया।
दो दिवसीय यह आयोजन जयपुर के अनंतारा ज्वेल बाग में हुआ, जहाँ यूरोप, मेडिटेरेनियन, दक्षिण-पूर्व एशिया, मिडवेस्ट और एशिया पैसिफिक सहित विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों ने शिरकत की। रेट्रोवाइल्स 2026 सिर्फ़ एक कॉन्फ्रेंस नहीं, बल्कि उन चुनिंदा लोगों का विशेष मंच बना, जो यह तय करते हैं कि दुनिया की सबसे भव्य शादियाँ कहाँ और कैसे आयोजित होंगी।
कार्यक्रम का उद्घाटन राजस्थान की उपमुख्यमंत्री सुश्री दीया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने वेड इन इंडिया और मीट इन इंडिया विज़न पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत, विशेष रूप से राजस्थान, के पास विश्वस्तरीय शादियों की मेज़बानी के लिए विरासत, आतिथ्य और बुनियादी ढांचे का अनूठा संगम है।
इस कॉन्क्लेव में शादी और लाइव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई प्रतिष्ठित नाम मौजूद रहे। इनमें विज़क्राफ्ट के सब्बास जोसेफ और विरफ़ सरकारिया, R2S ग्लोबल इवेंट नेटवर्क के निमित मेहता और पुनीत मेहता, सिनेयुग के मोहम्मद मोरानी, राशि एंटरटेनमेंट के राजीव जैन, टचवुड ग्रुप के विजय अरोड़ा, द वेडिंग डिज़ाइन कंपनी की वंदना मोहन और वेडिंगलाइन के चेतन वोहरा प्रमुख रहे।
इसके अलावा, इन्वेंटम, रिक्सोस और NG फासेलिस बे जैसी अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन मैनेजमेंट कंपनियों तथा ग्लोबल लग्जरी हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स के सीनियर लीडर्स ने कार्यक्रम को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान किया। अनंतारा जयपुर के जनरल मैनेजर विमल कुमार की मेज़बानी ने जयपुर को एक उभरते हुए ग्लोबल लग्जरी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में और सशक्त किया।
पिछले कुछ वर्षों में रेट्रोवाइल्स भारत में लग्जरी शादियों के लिए सबसे प्रभावशाली प्लेटफॉर्म्स में शामिल हो चुका है और रेट्रोवाइल्स 2026 ने इस यात्रा को नई ऊँचाई दी है।
