चायनीज मांझा बेचते बालक सहित 3 गिरफ्तार

जबलपुर। चायनीज मांझा बेचने वाले एक 17 वर्षिय बालक सहित 3 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हनुमानताल टीआई सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि मोह. मंसूर पतंग वाले के यहॉ 16 क्वाटर ठक्करग्राम में दबिश दी जहॉ पतंग दुकान संचालक मोह. मंसूर 26 वर्ष निवासी ठक्करग्राम 16 क्वाटर, अपनी दुकान में 100 लच्छी एवं 1 चरखी में चायनीज मांझा बेचने रखे मिला, जिसे जप्त किया गया। इसी प्रकार अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि कंचनपुर मान्या मैरिज गार्डन के सामने किराना दुकान में पतंग उडाने में उपयोग किये जान वाला चायनीज मांझा बेचते पप्पू साहू उर्फ काली चरण 50 वर्ष निवासी कंचनपुर अधारताल को पकड़ा गया। इसी प्रकार रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि इंद्रा नगर स्थित विनय किराना स्टोर के पास दबिश दी जहॉ एक 17 वर्षिय बालक चायनीज मांझा बेचते मिला।

Next Post

सिंधु पहले दौर में हारीं; प्रणय, श्रीकांत दूसरे राउंड में

Wed Jan 14 , 2026
नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु ने इंडिया ओपन से पहले अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का वादा किया था लेकिन वह बुधवार को पहले ही राउंड में वियतनाम की थुई लिन्ह एनगुएन से तीन गेमों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 22-20, 12-21, 15-21 […]

You May Like