निशातपुरा में पुलिस कमिश्नर का जनसंवाद: देर रात तक चाय दुकानें खोलने और नशेड़ियों पर लगेगा अंकुश

भोपाल। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने थाना निशातपुरा क्षेत्र के विश्वकर्मा नगर में नागरिकों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं. इस मौके पर उन्होंने साइबर ठगी से बचाव, यातायात नियमों के पालन व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में जनसहयोग से अपील की. नागरिकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के नियमित उपयोग की शपथ कमिश्नर ने दिलाई. कुमार ने पीक आवर्स में ड्यूटी पॉइंट लगाने के निर्देश देकर यातायात व्यवस्था बेहतर करने पर बल दिया.

कमिश्नर से मुलाकात करते हुए नागरिकों ने प्रमुख मुद्दे उठाए, जिसमें

▪️ बुधवार मार्केट के दिन ट्रैफिक व पुलिस व्यवस्था

▪️ पानी टंकी के पास ऑटो रिक्शा का जमावड़ा

▪️ चाय दुकान देर रात तक खुलने से आवारा तत्वों का जमाव

▪️ बच्चियों के आवागमन में असामाजिक तत्वों से भय

▪️ गांजा/शराब पीकर नशेड़ियों द्वारा उत्पात

कमिश्नर ने इस सभी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

Next Post

सांसद कुशवाह ने मिलावटखोरी का मुद्दा लोकसभा में उठाया

Wed Mar 11 , 2026
ग्वालियर। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने लोकसभा में मिलावटखोरी का मामला उठाकर मिलावटखोरों पर नकेल कसने की मांग की है। लोकसभा में उन्होंने उपभोक्ता मामले खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री बी.एल. वर्मा को बताया कि खाद्य प्रसंस्करण में लगी कुछ कंपनियों के खिलाफ खाद्य पदार्थों में मिलावट की लगातार शिकायतें […]

You May Like