वार्ड 52 का हाल: समस्याओं के अंबार में घिरे दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों के रहवासी, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे

विजय शर्मा

भोपाल:नगर निगम के वार्ड 52 के बावडिय़ा कला के रहवासियों ने सबसे बड़ी समस्या पंचायत भवन जो अब का सामुदायिक भवन है. जिसे लगभग 5 हजार वर्गफिट से अधिक क्षेत्रफल में शेड बनाया गया है. जो कि वहां की रहवासियों के आयोजनों के लिए निर्मित किया गया था. लेकिन अब उस शेड मे चार पहिया वाहनों की पार्किंग हो रही. वहीं शेड के पास के रहवासियों ने उसमें अपने मकान के निर्माण का मटेरियल एकत्रित कर रखा है. साथ ही उन्होंने शेड की दीवार न होने से अपने घरों निकास भी कर लिया है. अब वहां की जनता छोटै छोटे आयोजनों के लिए भी परेशान हो रही है. वहीं इस वार्ड में अधिकतम बस्तियों और कालोनियों में झाड्ू लगता नही है. नालियां वहीं नालियों की सफाई भी नहीं होती है.

इस वार्ड के चाहे कालोनी हो या व्यापारिक क्षेत्र सभी को नालियों और झाड़ू की स्वयं ही व्यवस्था करना पड़ती है. वहीं यहां की अधिकतर कालोनियों में नलकूप का पानी ही मिल रहा है. लोगों को नर्मदा जल की मांग है. जिसे अभी तक नहीं दिया गया है. इस वार्ड में पार्क की बहुत कमी है. निजी कालोनियों में तो बने हैं लेकिन सार्वजनिक पार्क की मांग रहवासियों की बनी हुई है. वहीं आम नगर स्लम एरिया है. यहां पर पुलिया के माध्यम से पानी को नाले में जाने के लिए सफाई की जाना थी लेकिन उसकी सफाई नहीं हुई और नाली भी नहीं बनाई गई. जिससे बारिश के दौरान मुख्य मार्ग का पूरा पानी सडक़ के माध्यम से बस्ती में जाता है, जो घरों में भी भर जाता है.

वहीं यहां पर नर्मदा जल की व्यवस्था है लेकिन वह भी कुछ लोगों के यहांपर है. कुछ लोगों के यहां पर नल कनेक्शन हैं तो आज तक पानी नहीं आया. इस वार्ड में आकृति इको सिटी, रोहित नगर, तिलक नगर, विद्या नगर, नारायण नगर, बावडिय़ा कला, आम नगर, सुरेश नगर सुरभि नगर सहित दो दर्जन से अधिक कालोनी हैं. उनमें इसी तरह की समस्या बनी हुई. लेकिन एक खास बात है कि कचरा वाहन सभी जगह जाता है. कहीं रुकता है तो कहीं सीधे निकल जाती है जिससे अधिकतर रहवासी कचरा वाहन में कचरा दे नहीं पाते हैं. वहीं इस वार्ड में जो नाले नालियां हैं उनकी सफाई नहीं होती है. जिससे बारिश के दौरान पानी सडक़ों पर बहता है.
-नलकूप के पानी में केल्शियम की कमी
इस वार्ड में तिलक नगर, रोहित नगर उसके आगे भी अन्य कालोनी है जिंनमें कालोनी के नलकूप के माध्यम से ही पानी जाता है. वहां के रहवासियेां का कहना है कि नलकूप के पानी में केल्शियम की कमी हैं. जो स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है. इसलिए यहां पर नर्मदा जल की मांग है. इसके लिए पार्षद को वहां के रहवासी कई बार बोल चुके हैँ लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. नर्मदा जल आने से जनता को राहत मिल सकती है.
खाली प्लाटों में पानी भरने की वजह से मच्छर पैदा हो रहे हैं धुएं वाली गाड़ी भी नहीं आती है. हर 8 दिन में धुएं वाली गाड़ी सभी कॉलोनियों में आनी चाहिए. सडक़ों का निर्माण घटिया होने से बारिश होने से गड्डों के तब्दील हो गयी हैं. दो पहिया वाहन चालकों परेशान होना पड़ रहा है. कुछ कालोनियों में नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट नही लगाई गई. जो लगी हैं वह जगह जगह खराब है, जिस वजह से सडक़ों पर रात में अंधेरा रहता है. ये भी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे है. पल्लवीनगर, तिलक नगर फेस-1, 2, शहीद हेमू कालोनी, रोहित नगर फेख -1, चहीका सोसाइटी, मां भवानी फेस-1 सहित कई कालानियों में नर्मदा जल सप्लाई नहीं है. स्थानीय नागरिक बोरिंग का दूषित पानी पीने के लिये मजबूर है.
रजनी दुबे, पूर्व पार्षद प्रत्याशी कांग्रेस
मेरे द्वारा अपने वार्ड में बहुत कार्य कराया गया है. इसमे पार्षद निधि के अलावा विधायक निधि, जनभागीदारी और पीडब्ल्यूडी शामिल है. इन सभी के माध्यम से लगभग 75 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं. जिसमें लगभग 4 कालोनियों में ऑपन जिम की व्यवस्था करवाई गई है. लक्ष्मी कालोनी, आकृति रिट्रीट, तिलक नगर, रोहित नगर, सहित 15 कालोनियो में सडक़ों का कार्य करवाया गया है. वहीं संयोग विहार, नर्मदा नगर में पार्क का निर्माण किया गया है. वहीं वार्ड में संजीवनी अस्पताल का निर्माण करवा गया. वहीं मिसरोद में कांजी हाउस का निर्माण करवाया गया. वहीं सडक़ो के निर्माण में जनभागीदारी ने भी सहयोग किया है. अमृत योजना के तहत सीवेज का कार्य भी करवाया गया है. कई कलोनियों में स्ट्रीट लाईटें भी लगवाई गई हैं.
शीला पाटीदार, पाषर्द बीजेपी वार्ड 52
रहवासियों ने वार्ड की समस्याओं को लेकर रखी अपनी बात
यहां की सडक़ के बीच में सावेज चेंबर बने हुए हैं. इन सभी सीवेज चेंबरों के पास हमेशा ही गड्डे बने रहते हैं. बारिश के दौरान पूरी सडक़ लबालब पानी से हो जाती है.
-मान सिंह, शहीद मेजर अजय सिंह मार्ग, सलैया
काफी समय से सीवेज का पानी सडक़ पर बहता है. इससे यहां पर प्रतिदिन कोई ना कोई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते हैं. हमने बीडीए वालों को शिकायत की लेकिन अभी तक सीवेज को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए.
इन्द्र वर्मा, धारी आईसक्रीम पार्लर, 13 शटर के पास सलैया
हमारी कालोनी में नलकूप का पानी उपलब्ध है. सभी को नर्मदा जल की मांग है. वहीं झाड़ू लगती नहीं है. झाड़ू लगाने की व्यवस्था स्वयं के खर्चे से कर रहे हैं.
मयंक पुरोहित, रहवासी, रोहित नगर
यहां पर पुलिया पूरी तरह से कचरे से भरी हुई है. जिससे बारिश का पानी सडक़े उपर से आता है जो बस्तियों में भर जाता है. नाले की सफाई के लिए पार्षद को बोला गया लेकिन काम नहीं हुआ.
गीता बाई, रहवासी, आम नगर
बारिश के दौरान नाले का पानी घरों में पानी भर जाता है सडक़ो में गड्ढे हैं. झाड़ू नहीं लगती है और न ही कचरें गाड़ी नहीं आती है. पार्षद को कई बार शिकायत कर चुकें हैं. लेकिन कभी सुनवाई नहीं की जाती है.
फूलमणि, रहवासी आम नगर बस्ती
हमारे घर के पास नाला है जिसकी सफाई नहीं होने से बारिश के दौरान घरों में पानी भर जाता है. वहीं झाडृ् तो कभी लगती ही नहीं है.
अरविंद, रहवासी आम नगर
कचरावाले आ रहे हैं लेकिन हार्न बजाते हुए निकल जाते हैं, एक महीने पहले नाले की सफाई हुई थी, उसके बाद कूड़ा नहीं उठाया गया.
जमना प्रसाद, रहवासी, बावडिय़ा कला, गांव,
हमारे यहां पर सडक़ों की ख्ुादाई की गई है. जिससे बारिश में निकलना मुश्किल हो रहा है. सफाई कभी नहीं होती है.
अनिल चौकसे,बावडिय़ा कला, गांव,
यहां पर पूर्व में पंचायत के द्वारा शेड बनवाया गयाथा. जिससे जनता को अपने आयोजनों के लिए भटकना नहीं पड़े. लेकिन अब उसमें पार्किंग हो रही है. वहीं लोगों ने शेड में घरों के रास्ते बना लिए हैं. जिससे अब जनता कोई भी कार्यक्रम नहीं कर पाती है.
दिनेश मीना, बावडिय़ा कला
हमारे यहां पर निगम के कोई भी कर्मचारी सफाई करने नहीं आते हैं. हां कचरा वाहन जरुर आता है. गली में झाड़ू स्वयं ही लगानी पड़ती है
ललित वर्मा, रहवासी, सुरेश नगर
हमारे यहां पर नालियों की सफाई कभी नहीं की जाती है. जब कभी जाम होती है तो यहां के रहवासी स्वयं ही साफ करते हैँ
पार्षद कभी नहीं आते हैं.
विजय सोलंकी, सुरेश नगर, गली नंबर 3

Next Post

स्ट्रीट डॉग को रस्सी से बांधकर लटका कर पीट पीट कर मौत के घाट उतारा

Tue Aug 18 , 2026
ग्वालियर: एक स्ट्रीट डॉग को रस्सी से बांधकर लटका कर पीट पीट कर मौत के घाट उतरने के मामले में हूजरात कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस यह वहशियाना कृत्य करने वालों की पहचान करने में जुटी है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन