सेलून मे तोडफोड, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

आलीराजपुर, दिनांक 28.08.2026 को फरियादी रितेश पिता नारायण सेन उम्र 18 साल निवासी साई सिटी आलीराजपुर ने रिपोर्ट किया कि सुबह हुई वाहन दुर्घटना की बात को लेकर शाम को गोलु ,रितिक व एक अन्य व्यक्ति राजावाड़ा दर्पण हेयर सेलून कोठारी मार्केट दुकान पर आये और मेरे व मेरे साथी के साथ मारपीट कर दुकान में तोडफोड कर नुकसान किया । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 415/2026 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

घटना का एक विडियों भी सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था । प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान कर गोलू उर्फ राहुल पिता मानसिह डावर उम्र-32 साल निवासी बोरखड दीपा की चौकी व दूसरे आरोपी रितिक को पुलिस हिरासत में लिया गया गोलू उर्फ राहुल को माननीय न्यायालय पेश किया गया । आरोपियों के विरुद्ध पृथक से बाउण्ड ओवर की कार्यवाही भी की जायेगी । प्रकऱण के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है ।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सोनू सिटोले थाना प्रभारी कोतवाली, उनि. सुनिल रंदे, प्रआर. प्रदीप नावडे, प्रआर. दिनेश भवेल आर.297 सुमित आलीराजपुर का सराहनीय योगदान रहा ।

Next Post

रामदेवरा की ओर बढ़े आस्था के कदम, रामजी मंदिर से 25 से अधिक भक्तों ने शुरू की दोपहिया यात्रा

Sat Aug 29 , 2026
पेटलावद। लोकदेवता बाबा रामदेवजी के प्रति क्षेत्र में गहरी आस्था और श्रद्धा का भाव देखने को मिल रहा है। इसी धार्मिक भावना के साथ शनिवार को नगर के राम मोहल्ला स्थित रामजी मंदिर से 25 से अधिक श्रद्धालु दोपहिया वाहनों से रामदेवरा यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा प्रारंभ होने […]

You May Like