मक्सी रेलवे फाटक के पास सड़क हादसा, बाइक के सामने कुत्ता आने से युवक गंभीर घायल

मक्सी: शाजापुर जिले के मक्सी रेलवे फाटक के पास रविवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। घायल की पहचान बलडिया सोन निवासी रितिक के रूप में हुई है, जो उज्जैन में मजदूरी करता है।

हादसे में उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मक्सी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए शाजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

Next Post

पत्थर और लोहे के एंगल से युवक की हत्या, खेत में मिला शव

Mon Jul 13 , 2026
इंदौर: गौतमपुरा थाना क्षेत्र के बछोड़ा रोड पर 40 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हमलावरों ने उसके सिर पर पत्थर और लोहे के एंगल से ताबड़तोड़ वार किए. सुबह खेत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर […]

You May Like