जबलपुर:कांग्रेस ने पूरे देश में ये स्थापित कर दिया है कि जो भी कांग्रेस के साथ जाएगा उसका सूपड़ा साफ हो जाएगा। बिहार चुनाव में आरजेडी, कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ रही थी। बिहार में जिन्होंने जंगलराज के साथ लूटने का काम, युवाओं के साथ धोखा करने का काम किया था उसके साथ कांग्रेस खड़ी थी और अब चुनाव परिणाम सामने आते ही बिहार की जनता ने जनादेश दे दिया है। भाजपा विकास के मॉडल की सरकार है।
बिहार की जनता के जनादेश ने साबित कर दिया है कि जो बिहार का विकास करेगा उसके साथ जनता रहेगी। ये सारी बातें विधायक अभिलाष पांडे ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं और भाजपा के विकास मॉडल की सरकार की जमकर तारीफ की। विधायक अभिलाष ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन की जीत संगठन की जीत है।
