इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल की जयंती पर जीतू पटवारी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, भोपाल शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता, श्री रवि सक्सेना, फिरोज सिद्दीकी, विक्रम चौधरी, रोशनी यादव, अभिनव बरोलिया तथा वरिष्ठ नेता आनंद तारण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में पटवारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल आधुनिक, स्वतंत्र और अखंड भारत के निर्माता थे। “लौह पुरुष” के रूप में विश्वविख्यात सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णय क्षमता ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की दूरदृष्टि के साथ मिलकर देश को एकजुट करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके योगदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर है।

इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पटवारी ने कहा कि वे वैश्विक स्तर पर ‘आयरन लेडी ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध थीं। उनका नेतृत्व, साहस और देशभक्ति आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने उनके अंतिम भाषण का उल्लेख करते हुए कहा — “मेरे शरीर का एक-एक कतरा इस देश की मिट्टी के काम आए, यह मेरे लिए सबसे बड़ा सौभाग्य होगा।” उनकी शहादत देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

अंत में पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल और इंदिरा गांधी के आदर्शों को आत्मसात कर हर भारतवासी की भावना के अनुरूप कार्य करें।

Next Post

इंदिरा गांधी की बलिदान भावना को भूल गई सरकार: रवि सक्सेना

Fri Oct 31 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रवि सक्सेना ने अपने बयान में कहा कि आज पूरा देश लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और आयरन लेडी श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद कर रहा है। उन्होंने गहरा […]

You May Like