मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 24 को आएंगे भाण्ड़ेर, किसान सम्मलेन के लिए कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण

दतिया: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 24 मार्च को प्रस्तावित किसान सम्मेलन कार्यक्रम के संबंध में आज कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने भांडेर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर एवं एसपी ने सर्वप्रथम हेलिपैड स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने कृषि उपज मंडी परिसरए जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित होना है, का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयपूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को हेलिपैड व्यवस्था, पार्किंग पॉइंट, बैरिकेडिंग, पेयजल, ओआरएस घोल, चिकित्सा सुविधा सहित एम्बुलेंस व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सीएमओ को पार्किंग स्थल चिन्हित करने, पीएचई विभाग को सभी स्थानों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था करने तथा सीएमएचओ को पर्याप्त चिकित्सा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पार्किंग स्थल बनाए जाएं वहां पेयजल एवं माइक की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। खाद्य विभाग को भोजन की गुणवत्ता जांचते हुए समुचित खानपान व्यवस्था करने तथा आरटीओ को बसों की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Next Post

10 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Thu Mar 19 , 2026
इंदौर: क्राइम ब्रांच ने लक्ष्मीबाई नगर में दबिश देकर 10 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से एक दोपहिया वाहन और मोबाइल फोन भी जब्त किया है.एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी का नाम करण केवट है और […]

You May Like