परास नदी से रेत का अवैध खनन: पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 6 लाख का ट्रैक्टर

सिंगरौली: सासन चौकी पुलिस ने सरईझर के परास नदी से रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जप्त कर कार्रवाई की है। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिन शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक नीले रंग का ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 66 ए 5734 ग्राम सरईझर स्थित परास पानी नदी से अवैध रेत लोड कर झांझी टोला की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम हर्रहवा राखड़ डेम के पास घेराबंदी की।

इसी दौरान उक्त ट्रैक्टर आता दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जांच में पाया गया कि ट्राली में लोड रेत का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर कीमत लगभग 6 लाख रुपये एवं रेत कीमत लगभग 5 हजार रुपये सहित कुल 6.05 लाख रुपये का माल जप्त कर लिया। आरोपी चालक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(2), 317(5) एवं खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, प्रआर सुमत कोल, अनिल नवैत, आर राजकुमार शाक्य, प्रवीण तिवारी एवं फतेह बहादुर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

दो साल में जर्जर हुआ चितरंगी का नया बस स्टैंड, सुविधाओं के अभाव से यात्री परेशान

Sat Mar 28 , 2026
सिंगरौली:जिले के चितरंगी में करीब 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित नया बस स्टैंड उद्घाटन के कुछ समय बाद ही जर्जर स्थिति में पहुंचता नजर आ रहा है। 26 अक्टूबर 2024 को पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह द्वारा इसका लोकार्पण किया गया था, लेकिन वर्तमान हालात […]

You May Like