अब एक कॉल पर मिलेगी हर मदद: सृजन के तहत बच्चों ने समझी डायल-112 की कार्यप्रणाली

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने ‘सृजन’ अभियान के तहत कमजोर वर्गों के बच्चों और युवाओं को पुलिस व्यवस्था एवं जन सुरक्षा तंत्र से परिचित कराने के लिए विशेष पहल की है। इसी क्रम में 31 मार्च 2026 को बचपन संस्था के सहयोग से बाबा नगर क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को डायल-112 कंट्रोल रूम का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने एकीकृत आपातकालीन सेवा प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि अब अलग-अलग हेल्पलाइन नंबरों—108, 101, 1930, 1098 और 139—के बजाय किसी भी आपात स्थिति में केवल 112 डायल कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है। बच्चों को कॉल रजिस्ट्रेशन, इवेंट निर्माण तथा पुलिस, एम्बुलेंस और फायर सेवाओं की त्वरित तैनाती की पूरी प्रक्रिया समझाई गई।

प्रतिभागियों को लाइव कॉल हैंडलिंग, लोकेशन ट्रैकिंग और वाहन मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिखाए गए। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के प्रश्नों के उत्तर दिए और आपात सेवाओं के दुरुपयोग से बचने की सलाह दी।

यह पहल सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने और वंचित वर्गों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता व विश्वास बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Next Post

जमीन-टोल टैक्स की दरें बढ़ीं, नया वित्तीय सत्र में 52 लोकेशन्स पर जमीन महंगी

Wed Apr 1 , 2026
जावद। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही आम लोगों पर महंगाई का सीधा असर दिखना शुरू हो गया है। 1 अप्रैल से जावद में जमीन की नई कलेक्टर गाइडलाइन, नयागांव टोल टैक्स और क्षेत्र की बिजली दरों में बढ़ोतरी लागू हो गई है। इन बदलावों से रोजमर्रा […]

You May Like