RS चुनाव: असम से भाजपा ने कणाद पुरकायस्थ को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए कणाद पुरकायस्थ को असम से अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। शनिवार को पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि केंद्रीय चुनाव समिति ने पुरकायस्थ के नाम को स्वीकृति दी है। वर्तमान में वे भाजपा असम प्रदेश के सचिव के रूप में कार्यरत हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इससे पहले 3 जून को गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में राज्य चुनाव समिति की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक में पार्टी ने 13 वरिष्ठ नेताओं के नामों पर विचार किया था। असम की दो राज्यसभा सीटों में से एक सीट भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) को दी गई है। जबकि दूसरी सीट के लिए 13 आवेदनों में से कणाद पुरकायस्थ को अंतिम रूप से चुना गया है। उनका नाम राष्ट्रीय समिति को विचारार्थ भेजे गए नामों में प्रमुखता से शामिल था।

Next Post

AAP का आरोप: दिल्ली की CM के लिए बन रहा "माया महल"

Sat Jun 7 , 2025
नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि सादगी का दावा करने वाली भाजपा अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए भव्य बंगला बनवा रही है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री के लिए 15-15 […]

You May Like