
ग्वालियर। महाशिवरात्रि पर महलगांव स्थित करौली मैया प्रागंण में कपिलदास महाराज के सानिध्य में शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भगवान शिव के विवाह की समस्त रस्में निभाई जाएंगी। सभी आयोजन हर दिन शाम 7 बजे से आरंभ होंगे। पहले दिन 23 फरवरी को मेंहदी की रस्म होगी। 24 फरवरी को हल्दी की रस्म होगी। 25 फरवरी को मंडप होगा। 26 को भोलेबाबा की बारात निकलेगी और 27 फरवरी को महाकुंभ उत्सव का समापन एवं संगीत का कार्यक्रम होगा।
