ग्रामीणों ने बांध में उतरकर मुआवजा मांगा

शिवपुरी: लोअर परियोजना के तहत दिदावनी गांव के ग्रामीण नहर खुदने का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नहर के पानी में उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि नहर टूटने से गांव बह सकता है। प्रशासन के मुताबिक कुछ लोगों को नहर के टूटने का मुआवजा नहीं मिला है।60 से अधिक ग्रामीण लोअर बांध पर पहुंचे और पानी में उतर गए।

प्रशासन और पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर वापस भेजा लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि 70 फीसदी मुआवजा बांटा गया है, लेकिन 30 फीसदी लोग अब भी प्रभावित हैं। राजेंद्र सिंह बुंदेला का कहना है कि मेरा 5 कमरों का मकान है जो नहर निर्माण में टूट रहा है। दो साल पहले मुआवजा लिस्ट में नाम आ चुका है। करीब 13 लाख रु. का मुआवजा बना था जो दूसरे के अकाउंट में चला गया। मेरी सुनवाई कहीं नहीं हो रही।

Next Post

बनारस पुलिस से नाराज वकीलों ने प्रदर्शन कर किया पुतलादहन

Thu Sep 25 , 2025
ग्वालियर: बनारस में वकीलों के साथ पुलिस द्वारा की गयी मारपीट और कथित झूठें मुकदमों के विरोध में वकीलों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बीच वकीलों ने यूपी पुलिस का पुतलादहन कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ग्वालियर में कलेक्टर ऑफिस के पास […]

You May Like