महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था उमड़ेगी अपार, कालभैरव से महाकाल तक10 लाख पार

संभागायुक्त, एडीजीपी,कलेक्टर और एसपी ने श्री काल भैरव मंदिर एवं श्री महाकाल मंदिर का निरीक्षण किया

 

उज्जैन। भूत भावन बाबा महाकाल की नगरी में शिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही देश-विदेश से काल भैरव मंदिर पर भी भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। कुल मिलाकर काल भैरव से लेकर बाबा महाकाल के मंदिर और अन्य शिवालय देवालयों में लाखों श्रद्धालु आएंगे। माना जा रहा है कि इस बार महाशिवरात्रि पर्व पर 10 लाख श्रद्धालुओं का उज्जैन आगमन होगा।

नवभारत से चर्चा में संभाग आयुक्त संजय गुप्ता से लेकर जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि बाबा महाकाल के मंदिर से लेकर काल भैरव मंदिर तक चाक चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही है। प्रयागराज महाकुंभ की समाप्ति होने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन की ओर मुखातिब होंगे। ऐसे में सभी के सुलभ दर्शन के लिए निरीक्षण किया गया है।

कलेक्टर सिंह ने निरीक्षण के दौरान महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में आवश्यक बैरीकेडिंग, साफ सफाई, मेटिंग, पार्किंग, मेडिकल व्यवस्था, प्रकाश,पेयजल, शौचालय, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन के लिए कालभैरव के लिए नगर निगम की टीम आदि की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके उपरांत महाकालेश्वर मंदिर का भी निरीक्षण किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कर्कराज पार्किंग से निरीक्षण की शुरुआत की गई।

 

भीड़ प्रबंधन के आदेश

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त गुप्ता ने मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर एवं सिंहस्थ 2028 के समय भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्कूल प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर भोपाल की टीम द्वारा मंदिर के उन्नयन की कार्ययोजना भी बताई गई। मंदिरों के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त संजय गुप्ता, एडीजीपी उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने आज जिला अधिकारियों के साथ महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के लिए शनिवार दोपहर कालभैरव मंदिर का निरीक्षण किया।

 

निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

संभागायुक्त संजय गुप्ता की अध्यक्षता में शनिवार सुबह निर्माण कार्यों की विभागीय वार कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग सेतु, मप्र सडक़ विकास निगम, लो.नि.वि. विद्युत यांत्रिकी, मप्रभवन विकास निगम के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में संभागायुक्त गुप्ता ने सभी कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान, कार्यों को समयावधि में पूर्ण करने एवं मापदंड अनुसार करने को निर्देशित किया। सिंहस्थ 2028 प्रगतिरत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए। बैठक में उक्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

बैढ़न शहर के चर्चित दो स्पा सेंटर सील, मिली थी शिकायतें

Sat Feb 22 , 2025
नगर निगम व कोतवाली पुलिस ने की संयुक्त रूप से कार्रवाई नवभारत न्यूज सिंगरौली 22 फरवरी। कोतवाली बैढ़न के समीपी दो स्पा सेंटर अवैध रूप से संचालित पाये जाने पर ननि एवं कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मर कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है। हालांकि उक्त स्पा […]

You May Like