टी-20 वर्ल्ड कप जीत पर शहर में दिवाली सा जश्न

जबलपुर। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की जीत के बाद जबलपुर शहर में दिवाली जैसा माहौल देखने को मिला। मैच खत्म होते ही सड़कों पर फैंस तिरंगा लेकर निकल पड़े और भारत माता की जय के नारों से माहौल गूंज उठा। शहर के मालवीय चौक, कमानिया गेट सहित शहर की कई गली-मोहल्लों और कॉलोनियों में लोगों ने बड़ी स्क्रीन और टीवी लगाकर मैच का आनंद लिया। जैसे ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, लोगों ने नाच-गाकर और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही खेल प्रेमियों का उत्साह पूरे मैच के दौरान देखने को मिला। शाम से ही सबकी निगाहें मैच के स्कोर पर रही लोग टीवी और मोबाइल पर फाइनल मुकाबला देखने में जुटे रहे। स्टेडियम से लेकर घरों और सोशल मीडिया तक हर तरफ भारत की जीत की ही चर्चा रही। टीम इंडिया की जीत के बाद देर रात तक जश्न का सिलसिला चलता रहा। जीत के जश्न की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होते रहे।

 

Next Post

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर भोपाल में जश्न, आतिशबाजी और पटाखों से गूंजा आसमान

Sun Mar 8 , 2026
भोपाल। भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही राजधानी भोपाल में जश्न का माहौल बन गया। जैसे ही भारत की जीत की खबर सामने आई, शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों ने उत्साह के साथ आतिशबाजी शुरू कर दी। कई स्थानों पर पटाखों की गूंज सुनाई दी और युवाओं ने […]

You May Like