कांग्रेस के ब्लॉक प्रभारी, सह प्रभारी नियुक्त

ग्वालियर: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कार्यक्रम के निष्पक्ष एवं प्रभावी संचालन एवं मतदाता सूची में त्रुटियों के त्वरित निराकरण हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने ब्लॉकवार प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किए हैं। इन सभी ब्लॉक प्रभारीए सहप्रभारी की जिम्मेदारी रहेगी कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची में त्रुटियों की मॉनिटरिंग करें, मतदाताओं को नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन में आ रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराएं।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि मतदान लोकतांत्रिक अधिकार ही नहीं बल्कि नागरिक सम्मान भी है। मतदाता सूची में त्रुटियों के कारण कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे, यह कांग्रेस की प्राथमिकता है। ब्लॉक प्रभारी एवं सहप्रभारी घर-घर तक पहुंचकर मतदाताओं की समस्याओं का संज्ञान लें और उनका त्वरित निराकरण कराएं। कार्यक्रम के दौरान लापरवाही या मतदाताओं की परेशानी को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस संगठन पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा, ताकि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज रहे और लोकतंत्र मजबूत हो।

Next Post

फैक्ट्री के गंदे पानी को पीने योग्य बनाया तो दिल्ली से आए अफसर हैरान

Tue Nov 18 , 2025
उज्जैन:महाकाल की नगरी उज्जैन अब धार्मिक और पर्यटन के साथ ही उद्योग के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान बना रही है. सोमवार को केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव भरत खेड़ा विक्रम उद्योगपुरी पहुंचे और वहां पर सीईटीपी प्लांट से निकले गंदे पानी को रासायनिक प्रक्रिया से पीने […]

You May Like