‘द वन’ ने ओपनिंग वीकेंड में मचाया धमाल, 33 करोड़ के पार पहुंची कमाई, 2026 की 18 फिल्मों को पीछे छोड़ा

मुंबई, सिद्धार्थ मल्होत्रा की द वन ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म ने तीसरे दिन करीब 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और तीन दिनों में कुल कमाई 33.25 करोड़ रुपये पहुंच गई।

तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है। माइथोलॉजिकल हॉरर ड्रामा के तौर पर रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत की, लेकिन वीकेंड आते-आते इसकी कमाई में अच्छी तेजी देखने को मिली। क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म को दर्शकों का सपोर्ट मिला और तीन दिनों में इसका कलेक्शन 33 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, द वन ने पहले दिन करीब 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 11.25 करोड़ रुपये पहुंच गई। इस तरह दो दिनों में फिल्म ने 19.25 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म की कमाई में और तेजी देखने को मिली। रात 10:30 बजे तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, द वन ने तीसरे दिन करीब 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 33.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

वर्ड ऑफ माउथ का मिला फायदा
फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलने की बात सामने आ रही है। खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला। फिल्म में शामिल छठ गीत ने भी इन क्षेत्रों के दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में भूमिका निभाई। वीकेंड पर फैमिली ऑडियंस के बीच फिल्म की पहुंच बढ़ने का असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर दिखाई दिया।

2026 की कई फिल्मों से आगे निकली द वन
तीन दिनों में 33.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने के साथ ‘द वन’ ने 2026 में रिलीज हुई कई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इनमें वाइब, दायरा, हैवान, बंटवारा 1947, हॉन्टेड 3डी, भारत भाग्य विधाता, पति पत्नी और वो दो, मर्दानी 3 और इक्कीस समेत 18 फिल्में शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि द वन 2026 की ओपनिंग वीकेंड कमाई के मामले में टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म ने ओ रोमियो के 34.51 करोड़ रुपये के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को भी पीछे छोड़ा है।

पहली बार साथ दिखी सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी
द वन में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए हैं। फिल्म की कहानी बिहार के प्रसिद्ध मंदिर वन देवी से जुड़े रहस्यों और माइथोलॉजिकल तत्वों पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में दोनों कलाकारों के अभिनय को दर्शकों की ओर से प्रतिक्रिया मिल रही है।

Next Post

13 साल की उम्र में पिता को खोया, परिवार की जिम्मेदारी उठाई, मुश्किल हालात में शुरू हुआ लता मंगेशकर का सफर

Mon Sep 28 , 2026
मुंबई, लता मंगेशकर ने 5 साल की उम्र में अपने पिता के शिष्य की गायकी में गलत सुर पहचान लिया था। बेटी की संगीत समझ देखकर दीनानाथ मंगेशकर ने अगले दिन से उन्हें संगीत सिखाना शुरू कर दिया। Lata Mangeshkar Birth Anniversary Special Story: स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आवाज भारतीय […]

You May Like