वाहन चोरी के संदेह में पुलिस ने कार्रवाई, 6 बिना नंबर की गाडिय़ां जब्त

मनासा। क्षेत्र में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं को लेकर मनासा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ग्राम हाड़ी पिपल्या डेरे में दबिश दी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डेरे से 6 बिना नंबर की संदिग्ध गाडिय़ां जब्त की। सभी जब्त वाहन मनासा थाने लाए गए हैं, जहां उनके संबंध में जांच की जा रही है। थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी ने बताया कि करीब 100 पुलिस जवानों की टीम के साथ गांव में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों की तलाशी ली, जहां से बिना नंबर की गाडिय़ां बरामद हुईं। इन वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि ये वाहन चोरी के हैं या नहीं। दबिश के दौरान पुलिस को मौके से कच्ची शराब भी मिली, जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया। मामले में जब्त वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

Next Post

नेतृत्व का आकलन सेवा से होता है, अधिकार से नहीं : राधाकृष्णन

Thu Jul 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 जुलाई (वार्ता)। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि नेतृत्व की वास्तविक पहचान अधिकार से नहीं, बल्कि विनम्रता, सत्यनिष्ठा और करुणा के साथ समाज सेवा की क्षमता से होती है इसलिए युवाओं को नैतिक मूल्यों के साथ राष्ट्र सेवा को लक्ष्य बनाने तथा बड़े सपने देखने से […]

You May Like