वर्क फ्रॉम होम के नाम पर कॉलेज छात्रा से ठगी

जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर निवासी एक कॉलेज छात्रा को वर्क फ्रॉम होम के नाम पर एक लाख चार हजार रूपए का चूना लगा दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक कु. अलीसा सैमुअल 21 वर्ष निवासी कांचघर समदडिय़ा कॉलोनी घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सेंट अलासियस कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रही है लगभग 3 माह पूर्व अपने मामा की शादी में रायपुर छत्तीसगढ़ गयी थी उसी दौरान रायपुर में उसे टेलीग्राम के माध्यम से यूजर कनिका सिंह रिशेपनिष्ट द्वारा वर्क फ्रॉम होम का जॉब आफर किया जिसमें यू ट्यूब के वीडियोज लाईन करने थे और पेमेन्ट रिसीव करने के लिये आनलाईन टे्रडिंग उनके द्वारा भेजी गयी साईड पर करना था.

जिस पर उन्हौंने कहा कि पेमेन्ट आनलाईन स्कैनर भेजा उस पर पैसे डालना था तो उसके द्वारा गूगल पे के माध्यम से उनके द्वारा भेजे गये स्कैनर पर शुरूआत में 1 हजार रूपये, 1500 रूपये भेजे गये थे फिर उनके द्वारा अलग अलग यूपीआई नम्बर भेजने पर उसके द्वारा 11 हजार 495 रूपये, 4 हजार रूपये, 9 हजार 900 रूपये तथा उसके खाता में पैसे खत्म हो गये थे तो उसने अपने दोस्त क्रिस्टोफर रस्टिन के खाते से 5500 रूपये, 13 हजार रूपये, 50 हजार रूपये, 8 हजार रूपये डलवाये थे अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी कर उससे कुल 1 लाख 4 हजार रूपये का ट्रांजेक्शन गूगल पे के माध्यम किया गया है।

Next Post

फिजी को हराकर समोआ ने लगातार दूसरी बार महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप मे

Mon Apr 13 , 2026
पोर्ट मोरेस्बी, 13 अप्रैल (वार्ता) समोआ की टीम ने सोमवार फिजी को हराकर लगातार दूसरी बार आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप में जगह बना ली है। पापुआ न्यू गिनी में हुए पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालिफायर 2026 टूर्नामेंट में ऑलिव लेफागा लेमोए की टीम ने अमिनी पार्क में खेले गये मुकाबलों में […]

You May Like