जिला मुख्यालय से पांचों विधानसभा की निकली सेवा ज्योति यात्रा

सतना, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री के राष्ट्र सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति संकल्प दिवस मनाया गया। सतना जिले में सेवा ज्योति संकल्प और विकसित भारत संकल्प सभा का मुख्य समारोह बीटीआई ग्राउण्ड सतना में आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि राज्य शासन की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने उपस्थित जन समुदाय को विकसित भारत का संकल्प दिलाया और जिले की पांचों विधानसभा के लिए सेवा ज्योति यात्रा की मशाल प्रज्जवलित कर रथ और यात्रा को विधानसभा की ओर रवाना किया।

कार्यक्रम को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली माध्यम से संबोधित किया। जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता सांसद गणेश सिंह और जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय ने की।

मुख्य समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की जनता का आशीर्वाद और विश्वास मेरी सबसे बडी शक्ति है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उसने मुझे लगातार 25 वर्षो तक जन सेवा का अवसर दिया। मेरे लिए जनता ईश्वर स्वरूप है। पिछले 25 वर्षो की जनसेवा का अनुभव मेरे जीवन की सबसे बडी पूंजी है। जो मुझे हर समय कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को विकास पथ पर आगे बढाने की जिम्मेदारी भी देश के युवाओं और 140 करोड देशवासियों पर है। विकसित भारत का सपना अवश्य पूरा होगा, हम इसे करके रहेंगे।

समारोह की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आज जिस ऊंचाई पर है। उसकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। प्रधानमंत्री ने देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र और विश्व गुरू बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने में सभी अपना योगदान करें। राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने बीटीआई ग्राउण्ड सतना में हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमुदाय को विकसित भारत के निर्माण हेतु अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प को समर्पित करने की प्रतिज्ञा दिलाई। सांसद श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के लाखों-करोडों गरीबों के जीवन को बदलने और उनके जीवन में खुशहाली लाने की बडी कामयाबी मिली है। प्रधानमंत्री अपने 25 वर्षो से सेवा और समर्पण के कार्यो से नये संकल्पों को पूरा करने में अनवरत लगे हुए है। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड लोग प्रधानमंत्री के साथ खडे है। समारोह में जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय और सेवा संकल्प अभियान के संयोजक ऋषभ सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य और सेवा ज्योति कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। समारोह की मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने प्रधानमंत्री जी द्वारा सेवा ज्योति प्रज्जवलन करने के पश्चात जिला मुख्यालय के समारोह में पांचों विधानसभा क्षेत्र सतना, चित्रकूट, रैगांव, नागौद तथा रामपुर बघेलान की सेवा ज्योति प्रज्जवलित कर विधानसभा क्षेत्रों की ओर रथ और सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया।

जिले की विकास गाथा पुस्तिका का वितरण

कार्यक्रम के दौरान जनसम्पर्क विभाग द्वारा बदलते दौर का मध्यप्रदेश एवं सतना जिले की विकास गाथा पुस्तिका का वितरण किया गया। जिला विकास पुस्तिका में चित्रकूट के समग्र विकास सहित जिले में किये गये विभिन्न विकास परियोजनाओं के कार्यो एवं जनहितकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को संकलित किया गया है।

जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति

इस मौके पर विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, विक्रम सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह परिहार, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी, पूर्व विधायक ऊषा चौधरी, जनपद अध्यक्ष रावेन्द्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल सिंह, रामवतार आरख, विजय तिवारी, बालेन्द्र गौतम, डॉ. स्वप्ना वर्मा, नीता सोनी, सुधीर सिंह तोमर, रवीन्द्र सिंह सेठी, जिला पंचायत सदस्य, नगर निगम के पार्षद गण, जिला प्रशासन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Next Post

लक्ष्य से अधिक हुई खरीफ सीजन में बुवाई

Thu Oct 8 , 2026
सीधी । जिले में अच्छी बारिश का बुवाई में असर दिखा और 100 प्रतिशत से अधिक के बोनी का रिकॉर्ड बना। जिले में मानसून की अच्छी बारिश होने से 100.22 प्रतिशत बोनी का रिकार्ड बन चुका है। कृषि विभाग द्वारा सीधी जिले में खरीफ सीजन की बुवाई के लिए पूरी […]

You May Like