रिपोर्ट करने पर अमखेरा में बवाल, दस घायल

जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत अमखेरा खेरमाई मंदिर के पास दो लोगों में हुए विवाद के बाद थाने में हुई रिपोर्ट के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। बुधवार को दिन में हुआ विवाद रात में बवाल में तब्दील हो गया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी -डंडे से हमला कर दिया। जिसमें दस लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी एवं भगदड़ मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक विनय रैकवार निवासी अमखेरा ने गुरूवार को रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार को मंझले भाई राजेश से आकाश का विवाद हुआ था जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। रात्रि में जब वह घर लौट रहा था तभी अमखेरा खेरमाई मंदिर के पास रास्ते में अभिषेक रैकवार मिला जो विवाद कर मारपीट करने लगा। इस बीच अभिषेक के पिता राममिलन रैकवार, अन्य परिजन रामरतन रैकवार, अक्षय चौधरी एवं राममिलन की पत्नी अनुसुईया सभी डंडा लेकर आ गये। जिसके बाद सभी ने उस पर एवं उसके भाई प्रहलाद रैकवार, भाभी राधा रैकवार, भतीजा शुभम, दीदी राजकुमारी रैकवार, लडका शिवा रैकवार के साथ हाथ मुक्कों एवं लाठी डंडे से हमला कर सभी को चोटें पहुंचा दी। वहीं अभिषेक रैकवार निवासी अमखेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एग्रीकल्चर फिश फार्म में प्राईवेट काम करता है। मित्र अक्षय चौधरी के साथ खेरमाईं मंदिर में बैठा था तभी मोहल्ले का विनय रैकवार आया और पुराने बात पर विवाद कर उसके साथ मारपीट करने लगा। इसी बीच विनय का भाई प्रहलाद रैकवार एवं प्रहलाद का लडका शुभम रैकवार, विनय का लडका शिवा एवं प्रहलाद की पत्नी शीला रैकवार डंडे लेकर आ गये और पीछे से उसके परिवार की शोभा रैकवार, आकाश रैकवार आ गये जिन पर भी हमला किया। बीच बचाव के दौरान अक्षय पर भी हमला किया।

Next Post

भारत को हराना अच्छा लगा : जम्पा

Thu Oct 23 , 2025
एडिलेड, 23 अक्टूबर (वार्ता) भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में अपने चार विकेट की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच बने ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा ने कहा कि भारत को हराना अच्छा लगा। जम्पा ने मैच के बाद कहा,”उनके खिलाफ मुकाबला हमेशा से ही अच्छा रहा है। दोनों टीमें परिस्थितियों […]

You May Like