कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

इटारसी। राष्ट्रीय कृषि विज्ञान अकादमी नई दिल्ली द्वारा कृषि विस्तार में उत्कृष्टता के लिए दिए जाने वाले NAAS-धानुका पुरस्कार 2025 में कृषि विज्ञान केंद्र, गोविंदनगर, नर्मदापुरम को सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र – आई.सी.ए.आर. अटारी, जोन – IX, जबलपुर के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान अकादमी के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु पाठक द्वारा प्रदान किया गया। पुरस्कार समारोह के अवसर पर न्यास के प्रबंधक धर्मेन्द्र गुर्जर एवं कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह पुरस्कार कृषि विज्ञान केंद्र गोविंदनगर द्वारा किसानों के बीच आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार, नवाचार, प्राकृतिक खेती, और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ ग्रामीण विकास हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है।

इस उपलब्धि से क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है।

Next Post

महिलाओं को खोया पर्स वापस मिला

Fri Jun 6 , 2025
टीकमगढ़।कोतवाली पुलिस की सक्रियता से तीन महिलाओं को उनका खोया हुआ पर्स वापस मिल गया। जिसमें प्रार्ची जैन निवासी घुवारा अर्चना जैन और रचना जैन निवासी सागर 4 जून को टीकमगढ़ बाजार में खरीदारी कर रही थीं। तभी बीती रात 9 बजे के आस-पास महिलाओं के पर्स गुम हो गया […]

You May Like