रायपुर में गणेश चतुर्थी पर रौनक, छोटी मूर्तियों की बढ़ी मांग

रायपुर, 27 अगस्त (वार्ता) गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर छत्तीसगढ़ की राजधानी में उत्साह चरम पर है। सोमवार से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। कल देर रात तक चली खरीदारी में इस बार छोटी प्रतिमाओं खरीद ज्यादा देखी गयी है। दुकानदारों के अनुसार, पिछले साल की तुलना में छोटी मूर्तियों की मांग लगभग दोगुनी रही।

राजधानी में बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे से शुभ मुहूर्त में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना का सिलसिला शुरू होगा। जगह-जगह भव्य पंडाल सजाए गए हैं, वहीं समिति सदस्यों ने लाइटिंग और सजावट की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

बाजार में आठ से 12 इंच की प्रतिमाओं की बिक्री सबसे अधिक रही, जिनकी कीमत 300 से 800 रुपए तक रही। वहीं, बड़ी प्रतिमाओं के लिए समितियों ने ट्रक और ट्रॉली तक का इंतजाम किया है।

इस बार खास बात यह रही कि गुड़ियारी इलाके का पंडाल आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहां भव्य सजावट के साथ अद्वितीय थीम दिखाई जाएगी।

पर्यावरण के प्रति जागरूकता को देखते हुए इस बार मिट्टी की प्रतिमाओं को भी लोगों ने प्राथमिकता दी है। शहर के कई कलाकारों ने पूरी तरह से इको-फ्रेंडली मूर्तियों को आकार दिया है, जो भक्तों की पहली पसंद बन रही हैं।

त्योहार की तैयारियों और बाजार की रौनक ने राजधानी का माहौल भक्तिमय बना दिया है। जगह-जगह से “गणपति बप्पा मोरया” की गूंज सुनाई दे रही है।

 

Next Post

आईएईए टीम ईरान में अपना अभियान फिर से शुरू करने के लिए लौटी

Wed Aug 27 , 2025
तेहरान, 27 अगस्त (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की एक टीम ईरान में अपना अभियान फिर से शुरू करने के लिए आयी है। ईरान ने इज़रायल के साथ हाल में ही हुई जंग के दौरान एजेंसी के सभी निरीक्षकों को अपने यहां से […]

You May Like

मनोरंजन

Play sound