शादीशुदा प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी

इंदौर:खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतिका ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपने प्रेमी के खिलाफ गंभीर बातें लिखी हैं. परिजनों का आरोप है कि प्रेमी शादीशुदा निकला और वह नेहा को लगातार फोन करके प्रताड़ित कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने मौत को गले लगा लिया. खजराना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है.

खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि घटना खजराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिव बाग इलाके की है. यहां रहने वाली नेहा पिता फूलसिंह (23) ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. घटना के बाद बदहवास परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.परिजनों ने बताया कि नेहा का मानसिंह नामक युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. नेहा उसके साथ आगे की जिंदगी के सपने देख रही थी, लेकिन कुछ समय पहले ही नेहा के सामने यह कड़वी सच्चाई आई कि मानसिंह पहले से शादीशुदा है.

इस खुलासे के बाद नेहा बुरी तरह टूट गई थी और उसने मानसिंह से दूरी बना ली थी.परिजनों का आरोप है कि जब नेहा ने मानसिंह से बातचीत करना बंद कर दिया, तो वह बौखला गया. मानसिंह लगातार नेहा के मोबाइल पर फोन करके उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. वह बार-बार फोन कर उस पर दोबारा बात करने और रिश्ता रखने का दबाव बना रहा था.

मानसिंह की रोज-रोज की इस प्रताड़ना और धोखे के कारण नेहा मानसिक अवसाद में चली गई थी.जांच के दौरान खजराना पुलिस को मृतिका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है. इस सुसाइड नोट में नेहा ने अपनी मौत के जिम्मेदार मानसिंह के प्रति भारी आक्रोश व्यक्त किया है. नेहा ने लिखा किआई हेट यू मानसिंह, तुम्हें तुम्हारे कर्मों की सजा जरूर मिलेगी.इस नोट से यह साफ हो गया है कि वह मानसिंह के धोखे और प्रताड़ना से इस कदर तंग आ चुकी थी कि उसे अपनी जिंदगी खत्म करना ही आखिरी रास्ता सूझा.फिलहाल पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है

Next Post

सरई में हरियाली का संकल्प, नगर परिषद ने किया पौधरोपण

Sat Jun 6 , 2026
सरई: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर परिषद सरई द्वारा वार्ड क्रमांक 3 स्थित सामुदायिक भवन पार्क परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी एवं महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर […]

You May Like