दमोह असाटी समाज की महिलाओं ने हर्षोल्लास से मनाई हरियाली तीज

दमोह:शनिवार 15 अगस्त को हरियाली तीज के शुभ अवसर पर दमोह असाटी समाज की महिलाओं ने मिलकर तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण के समक्ष पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रीति संतोष असाटी की सुपुत्री मिस्टी द्वारा मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।इसके बाद समाज की बहनों द्वारा सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रैम्प वॉक रहा, जिसमें समाज की बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सोनिया असाटी, शांति असाटी, प्रियंका असाटी, शैलजा असाटी, प्रभा असाटी, प्रीति असाटी, श्रद्धा असाटी, पिंकी असाटी, सुधा असाटी, नेहा असाटी सहित अनेक बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सुंदर प्रस्तुति दी।
गेम और पुरस्कार वितरण
इसके पश्चात मनोरंजक प्रश्नोत्तरी व पर्ची गेम का आयोजन किया गया। पर्ची गेम में प्रथम विजेता स्वाति असाटी एवं द्वितीय विजेता अर्चना असाटी रहीं।
वहीं प्रश्नोत्तरी गेम की प्रथम विजेता सीमा नायक व द्वितीय विजेता राम असाटी रहीं।कार्यक्रम के अंत में सभी बहनों को श्रृंगार सामग्री वितरित की गई। पूरे आयोजन में उत्साह और एकता का माहौल देखने को मिला।तत्पश्चात सभी बहनों ने स्नेहपूर्वक अल्पाहार ग्रहण किया और इसी हर्षोल्लास व आत्मीय वातावरण के साथ कार्यक्रम का सफल तथा सुखद समापन हुआ। इस अवसर पर समस्त असाटी समाज की मातृशक्ति मौजूद रही।

Next Post

अमित शाह के अलवर दौरे से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद

Sun Aug 16 , 2026
अलवर, 16 अगस्त (वार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रविवार को प्रस्तावित अलवर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद है। आधिकारिक सू्त्रों ने बताया कि आज दोपहर करीब एक बजे प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप […]

You May Like