महाराष्ट्र के युवक का ग्राम टेमनी के पास मिला शव

पांढुरना, बड़चिचोली पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम टेमनी के सडक़ किनारे एक युवक का मृत अवस्था में शव मिलने पर ग्राम में सनसनी फैल गई, घटना को लेकर कई तरह के अटकले लगाई जा रहीं है,वहीं पुलिस पंचनामा कार्यवाहीं के बाद जांच में जूट गई है।

गुरूवार की शाम को बड़चिचोली पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम टेमनी के सडक़ किनारे एक युवक का मृत अवस्था में शव दिखाई देंने की सूचना पर आनन-फानन में घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा मृतक युवक के कपड़ों में मिले दस्तावेजों से इसकी पहचान सीमावर्ती महाराष्ट्र के कोराडी खापरखेड़ा निवासी अशोक भरसाकरे के रूप में हुई है,पंचनामा कार्यवाहीं बाद पुलिस द्वारा मृतक के शव को पांढुरना भेजा है,लेकिन शाम अधिक होने से मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है,जिससे युवक की मौत कैसे हुई है इसकी पृष्टि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही ज्ञात हो सकेंगी,वहीं इस घटना को लेकर ग्राम में अनेकों प्रकार की जनचर्चाए व्याप्त है। महाराष्ट्र का यह युवक यहां कैसे आया,इसके साथ ही पुलिस प्रत्येक बाद की सुक्ष्मता में जांच में जूट गई है।

Next Post

दुबई में बैठे सतीश सनपाल की अग्रिम जमानत निरस्त

Thu Jun 11 , 2026
जबलपुर। अपर सत्र न्यायाधीश केके मिश्रा की अदालत ने धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र के मामले में आरोपी सतीश सनपाल को मिली अग्रिम जमानत निरस्त कर दी है। अदालत ने माना कि आरोपी ने जमानत की शर्तों का पालन नहीं किया और विवेचना में सहयोग करने के लिए बार-बार बुलाए […]

You May Like