स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद करने के निर्देश

श्रीनगर, 08 अगस्त (वार्ता) स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक वी के बिरदी ने शुक्रवार को अधिकारियों को घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के लिये शहर के प्रवेश और निकास मार्गों के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर और रात के समय सुरक्षा चौकियों को अत्यधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिये।

कश्मीर में पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित एक सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश जारी किये गये। यह बैठक समग्र सुरक्षा परिदृश्य का आकलन करने और स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा संबंधित कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गयी थी।

बैठक में पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बैठक की में अधिकारियों ने श्री बिरदी ने कश्मीर को आगामी कार्यक्रमों के सुचारु और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए स्थापित सुरक्षा व्यवस्था और तैनाती योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

श्री बिरदी ने इस दौरान सभी भाग लेने वाले अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर लें।

बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने विभिन्न अधिकारियों को विशिष्ट ज़िम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें अपने कार्यों को सटीकता और पूरी योजना के साथ पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिये। कार्यक्रमों के निर्बाध संचालन के लिए प्रमुख रसद व्यवस्थाओं के संबंध में भी अतिरिक्त निर्देश दिये गये।

श्री बिरदी ने प्रदेश अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे खासकर रात के समय संवेदनशील स्थानों और शहर के प्रवेश एवं निकास मार्गों पर स्थित सुरक्षा चौकियों को मजबूत करें। उन्होंने शांति और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी निगरानी की आवश्यकता पर भी बल दिया।

इसके अलावा उन्होंने कश्मीर घाटी भर में राजमार्गों, रेलवे पटरियों और रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा के लिए लागू किये गये सुरक्षा उपायों की भी समीक्षा की।

बैठक सभी निर्धारित कार्यक्रमों के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बढ़ाने, बेहतर समन्वय और सुरक्षा प्रोटोकॉल के प्रभावी क्रियान्वयन की सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ संपन्न हुई।

 

Next Post

राहुल ने लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए उठाया वोट चोरी का मुद्दा-गहलोत

Fri Aug 8 , 2025
जयपुर 08 अगस्त (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे पर उनकी वकालत करते हुए कहा है कि उनका नजरिया देश हित में हैं और उन्होंने लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता को आगाह करने […]

You May Like