राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर डॉ. आरिफ खान को ‘राष्ट्रीय चिकित्सा रत्न सम्मान’ से नवाजा गया

मक्सी। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बुधवार को उज्जैन स्थित कालिदास अकादमी में आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सा सम्मान समारोह में मक्सी के चिकित्सक डॉ. आरिफ खान को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए चिकित्सकों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में इलेक्ट्रोहोमियोपैथी काउंसिल ऑफ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ओम जैन, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित अनेक अतिथियों ने सहभागिता की। अतिथियों ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की।

सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. आरिफ खान ने इसे अपने मरीजों के विश्वास, सहयोगियों के मार्गदर्शन तथा चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पण का परिणाम बताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज की सेवा के लिए और अधिक प्रेरित करेगा।

उल्लेखनीय है कि डॉ. आरिफ खान मक्सी क्षेत्र से इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चिकित्सा रत्न सम्मान से सम्मानित होने वाले चुनिंदा चिकित्सकों में शामिल हैं। उनके सम्मानित होने पर मक्सी एवं शाजापुर जिले के चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

Next Post

चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा है: उप मुख्यमंत्री

Wed Jul 1 , 2026
रीवा, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय रीवा द्वारा मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी लेक्चर हॉल में स्नेह मिलन एवं चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की सभी […]

You May Like